मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने MP TET वर्ग 2 शिक्षक भर्ती 2025 के लिए अधिसूचना जारी की है। इस परीक्षा के माध्यम से 10,000 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2025 को समाप्त हो गई थी। अब मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड TET वर्ग 2 शिक्षक भर्ती के लिए CBT परीक्षा का आयोजन 20 मार्च 2025 को करने जा रहा है।
बता दे की परीक्षा आयोजन की निर्धारित तिथि के कम से कम एक सप्ताह पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) MP TET Varg 2 Teacher Admit Card 2025 Online माध्यम से अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर अपलोड करेगी। जिसे डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को सम्पूर्ण जानकरी इस लेख में साँझा की गई है।

MP TET Varg 2 Admit Card 2025
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: MP TET वर्ग 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 10-15 दिन पहले जारी किए जाते हैं। इस आधार पर, अपेक्षित है कि एडमिट कार्ड मार्च के पहले सप्ताह में जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से MPESB की आधिकारिक वेबसाइट (https://esb.mp.gov.in) पर अपडेट चेक करते रहें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया:
- MPESB की आधिकारिक वेबसाइट (https://esb.mp.gov.in) पर जाएं।
- ‘टेस्ट एडमिट कार्ड’ या ‘प्रवेश पत्र’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- दर्ज की गई जानकारी की पुष्टि करें और ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे आप डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड में उपलब्ध जानकारी:
- उम्मीदवार का नाम
- परीक्षा की तिथि और समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- रोल नंबर
- महत्वपूर्ण निर्देश
महत्वपूर्ण निर्देश:
- एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड) साथ लाना अनिवार्य है।
- एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी की जांच करें; यदि कोई त्रुटि हो, तो तुरंत MPESB से संपर्क करें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से संबंधित सभी आधिकारिक सूचनाओं के लिए MPESB की आधिकारिक वेबसाइट (https://esb.mp.gov.in) पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।